देहरादून, अप्रैल 5 -- देहरादून। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने रामनवमी के पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन किया। बंसल ने दून स्थित आवास में सपरिवार कन्या पूजन के दौरान मां दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से उनका पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन परोसा और दक्षिणा व उपहार प्रदान किए। कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.