गढ़वा, मार्च 9 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर रविवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में विधायक अनंत प्रताप देव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बंशीधर महोत्सव को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने श्री बंशीधर महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर अपना-अपना सुझाव दिया। महोत्सव में आठ स्थानों झारखंड-यूपी की सीमा बिलासपुर, पाल्हे कला, श्री बंशीधर मंदिर के पास, जंगीपुर बिजली सब स्टेशन के पास, हनुमान मंदिर के पास, प्रखंड कार्यालय के पास, थाना के पास व एनएच 75 किनारे श्री बंशीधर मंदिर के गेट के पास तोरण द्वार लगाने का निर्णय लिया गया। उसके अलावा गोसाईंबाग मैदान से भवनाथपुर मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ लाईट लगाने, श्री बंशीधर मंदिर का रंग रोगन के लिये श्री बंशीधर सूर्य मंदिर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.