गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर में आयोजित दो दिवसीय राजकीय महोत्सव अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। महोत्सव के मद्देनजर कलाकार चयन से लेकर मंदिर की व्यवस्था तक में कमियां रही। उक्त आरोप आम आदमी पार्टी के मंटू पांडेय ने लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महोत्सव के लिए 70 लाख रुपये आवंटित किए गए था। उसके अनुरूप आयोजन नहीं हुआ। महोत्सव में अव्यवस्था जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा करता है। श्री बंशीधर मंदिर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। मंदिर में स्थापित श्रीकृष्ण की प्रतिमा विश्वभर में अद्वितीय है। जिलेभर के लोगों का प्रयास है कि मंदिर की ख्याति बढ़े। महोत्सव के नाम पर नामचीन कलाकारों न बुलाकर महोत्सव के नाम पर आवंटित राशि में भारी गड़बड़ी की आशंका है। कुल मिलाकर महोत्सव में जिला प्रशासन पूरी तरह से फेल रहा। महोत्सव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.