गढ़वा, मार्च 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि लगातार प्रयासों के फलस्वरूप रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12453/12454 का बंशीधर नगर (नगर ऊंटारी) रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा। उक्त ट्रेन का ठहराव के लिए बंशीधर नगर सहित जिले की जनता की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। उक्त संबंध में लोकसभा में शून्य काल व नियम 377 के दौरान, मंडल रेल प्रबंधक धनबाद, महाप्रबंधक हाजीपुर, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्राचार व व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग किया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रेन के ठहराव के लिए बहुत जल्द तिथि निर्धारित कर बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के विधिवत ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। इस ट्रेन के बंशीधर नगर स्टेशन पर ठहराव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.