उरई, दिसम्बर 13 -- कदौरा(उरई)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत डाले के पुरवा रोड के पास बंबे में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच पड़ताल में महिला के शरीर पर कोई चोट या जख्म का निशान न मिलना पुलिस द्वारा बताया गया। फिलहाल पुलिस ने आस पड़ोस के गांव के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। डाले के पुरवा रोड के लोग शनिवार सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान ही उनकी नज़र पास के बंबे में गई। वहां एक महिला का शव पड़ा था। मौके पर गांव के काफी लोग आ गए, पर कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास कर रही है। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप म...