मैनपुरी, जून 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदिया में शुक्रवार की रात खेतों पर गए युवक का शव बंबे के पानी में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया। घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। ग्राम महमूदिया निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू दिवाकर पुत्र रामसनेही शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे खेतों की तरफ गया था। जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार की सुबह उसका शव बंबे के पानी में पड़ा मिला। पास में ही उसकी चप्पल पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शनिवार को दोपहर बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पत्नी संगीता और उसके दो बच्चों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.