एटा, दिसम्बर 16 -- एटा। बंबा में युवक का शव पड़ा मिला। शव को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और काफी देर तक शव की शिनाख्त के प्रयास किए। शव की पहचान न होने पर पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्या कर शव को शव फेंका गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कहीं हैं। थाना मारहरा के गांव त्रिलोकपुर स्थित बंबा के पास मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। शव को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जेब में तलाशी ली गई। जेब में कुछ नहीं मिला। काफी देर तक शव शिनाख्त को प्रयास किए गए। शव की पहचान नहीं हो सकी है। चर्चा है कि इसकी हत्या कर शव को फेंका गया है...