अलीगढ़, नवम्बर 30 -- गोंडा। गांव अतुर्रा और कलुआ के मध्य शुक्रवार रात करीब 9 बजे बंबा कट गया, जिसे दो घंटे की मशक्क्त के बाद जेसीबी की मदद से किसानों ने बंद कर लिया। कुछ किसान नहर पर भी गए, जहां नहर से बंबा में पानी आना बंद कराया। अतुर्रा प्रधान राजकुमार के अनुसार किनमासा बंबा इन दोनों गांव के मध्य करीब डेढ किमी हिस्से में कच्चा है, पानी वेग से आता है इसलिए कटा, करीब 50 बीघा आलू, गेहूं की फसल प्रभावित हुई। वीरेन्द्र सिंह कलुआ, महेन्द्री देवी नगला बलराम, अशोक कुमार कलुआ, महेन्द्र सिंह नगला बलराम, माधौ सिंह कलुआ, भोजराज सिंह अतुर्रा के किसानों की है। प्रधान के अनुसार दो दिन पहले विभागीय अधिकारियों से मांग की थी कि इस हिस्से की सफाई कराई जाए। उन्होंने आश्वासन दियाकि सफाई के बाद पानी छोड़ा जाएगा, लेकिन शुक्रवार रात पानी छोड़ दिया गया।

हिंदी ...