नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। साकेत इलाके में बंबल डेटिंग एप के जरिये दोस्ती कर एक युवती के साथ दुष्कर्म और ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने महिला से कारोबार शुरू करने के लिए 22 लाख रुपये भी लिए हैं। पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दिल्ली के कई होटलों में उनके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ साकेत इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी दोस्ती बंबल डेटिंग एप पर प्रभाजोत नाम के युवक से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ पंजाब में रहता है। उसने पीड़िता से शादी करने की इच्छा जाहिर की। वह पीड़िता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.