नई दिल्ली, मई 31 -- IFL Enterprises share price: शेयर बाजार में सुस्ती के बीच शुक्रवार को कई पेनी शेयर को खरीदने की होड़ सी मच गई। ऐसा ही एक पेनी शेयर IFL एंटरप्राइजेज है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इस शेयर में 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद शेयर में तेजी देखी गई। IFL एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत 83 पैसे के पिछले बंद भाव के मुकाबले 84 पैसे पर खुली और 19.3 प्रतिशत की तेजी के साथ Rs.0.99 के अपर सर्किट पर पहुंच गई। बता दें कि पिछले सत्र (29 मई) में शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। पिछले साल 3 जून को इसने 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर Rs.1.82 और इस साल 28 मार्च को 52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर Rs.0.59 पर पहुंचा।IFL एंटरप्राइजेज के नतीजे हाल ही में IFL एंटरप्राइजेज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.