गुमला, फरवरी 14 -- गुमला प्रतिनिधि। आलू-प्याज के बंपर उपज ने कीचन के बेसकीमती सब्जी की सूरतेहाल मंडी में बिगाड़ दी है। कई प्रदेशों में आलू-प्याज की जर्बदस्त पैदावार ने मंडी में इसके मोल गिरा दिये है। 30-40के भाव पर बिकने वाली आलू-प्याज इनदिनों आधी से भी कम मूल्य पर बिक रहे है। करीबन एक पखवाड़े से गुमला की थोक मंडी में में प्याज 15-20की भाव पर मिल रहा है। नयी आलू अब भी 30रूपये के भाव पर है,लेकिन चलानी आलू कम दर में बिक रहे है। आलू-प्याज,लहसुन के भाव गिरने से भले ही ग्राहकों के लिए राहत है,लेकिन सब्जी की खेती करने वाले किसान मायूस दिख रहे है। उनका मानना है कि सब्जी की खेती में ज्यादा पूंजी व मेहनत लगता है। पैदावार बेहतर होने पर उसके भाव नीचे चले जाते है। किसानों के सामने कम मूल्य पर अपनी उपज बेचने के अलावे कोई विकल्प नहीं होता। यूपी-बंगाल म...