चतरा, दिसम्बर 1 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को बंध्याकरण शिविर आयोजित किया गया। इस सिविल में प्रखंड के विभिन्न गांव के आठ महिलाओं का परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण किया गया। महिलाओं का बंध्याकरण चिकित्सक डा नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा के द्वारा किया गया। मौके पर बीपीएम मो.मारूफ, जीएनएम रंजू कुमारी,रिंकी कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...