गिरडीह, जनवरी 11 -- गावां, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गावां में कराए गए बंध्याकरण ऑपरेशन के ढाई साल बाद एक महिला फिर से गर्भवती हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला गावां निवासी लक्ष्मी कुमारी (पति रोहित राम) से जुड़ा है, जिन्होंने पंजीयन संख्या 30658 के तहत 11 अगस्त 2023 को सीएचसी गावां में बंध्याकरण ऑपरेशन कराया था। महिला पहले से दो पुत्रों की मां है। पीड़ित महिला ने बताया कि दो बच्चे होने के बाद पति की सहमति से स्थायी गर्भनिरोध के उद्देश्य से उसने बंध्याकरण कराया गया था ताकि आगे संतान न हो, लेकिन ऑपरेशन के ढाई साल बाद वह तीसरी बार गर्भवती हो गई, जिससे उन्हें और उनके परिजनों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से भारी कष्ट झेलना पड़ रहा है। महिला का आरोप है कि गर्भ ठहरने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.