गोरखपुर, फरवरी 23 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तुर्कवलियां निवासी अमरजीत यादव का पांच वर्षीय पुत्र रौनक रविवार शाम करीब चार बजे घर से निकलकर गांव के बंधे पर खेलने गया था। वहां से लापता हो गया। घटना के करीब 17-18 घंटे बाद भी मासूम का पता न चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, उनका घर बंधे के किनारे है। आशंका जताई जा रही है कि खेलते-खेलते मासूम पास बह रही राप्ती नदी की ओर चला गया हो। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई। एनडीआरएफ, डॉग स्क्वायड और स्वाट टीम को भी लगाया गया है। नदी में नाव के जरिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जबकि आसपास के खेतों, झाड़ियों और गांव के रास्तों पर भी तलाश की जा रही है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। क्षेत्राधिकारी कैंप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.