कुशीनगर, जनवरी 29 -- तरयासुजान, हिन्दुस्तान संवाद। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया में एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक की दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस टैक्टर ट्राली को गढ़ढे से निकलवाते हुए शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव तरया सुकंठ के टोला हबीरपुर निवासी बबलू मिश्रा उर्फ प्रभाकर मिश्रा 32 पुत्र रामेश्वर मिश्रा बिरवट कोन्हवलिया के समीप नदी से अवैध बालू लादकर बंधे पर ट्रेक्टर ट्राली चढ़ा रहा था कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक नीचे दब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने टैक्टर ट्राली को सीधा करवाया तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली तथा शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्...