रांची, जून 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। बंधु तिर्की ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी से मुलाकात की। झारखंड में संगठन के काज-काज और विस्तार के लिहाज से ये मुलाकात खास रही। इस दौरान बंधु तिर्की ने राज्य में कांग्रेस के सांगठनिक कार्यकमों की विस्तार से जानकारी दी। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत चल रहे अभियान से भी अवगत कराया। कांग्रेस झारखंड में संगठन को नये तेवर और कलेवर में ढालने में जुटी हुई है। संगठन के अंदर जातीय और सामाजिक संतुलन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खासकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी के बीच से नेतृत्वक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.