रांची, जनवरी 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असम का सीनियर ऑब्जर्वर (वरिष्ठ पर्यवेक्षक) नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया है। आभार जताने वालों में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, महासचिव आलोक कुमार दुबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, एम. तौसीफ, रमा खलखो, शांतनु मिश्रा, निरंजन पासवान सहित अन्य नेता शामिल हैं। महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि झारखंड ही नहीं, बल्कि देशभर के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बंधु तिर्की की पहचान एक प्रखर नेता के रू...