कौशाम्बी, जनवरी 11 -- कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के नगरेहा कोठी के पास से निकली बंधुरी रसूलीपुर माइनर में पानी न होने से क्षेत्रीय दर्जनभर गांवों के किसानों का हाल बेहाल है। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को दिनरात निजी व सरकारी नकूलपों का चक्कर काटना पड़ रहा है। नगरेहा कोठी के पास किशनपुर पंप कैनाल से निकली बंधुरी रसूलीपुर माइनर में सिल्ट सफाई के बाद सिर्फ एक दिन पानी छोड़ा गया था। छोड़ा गया पानी नहर की तलहटी में रेंगता हुआ बंधुरी गांव से कुछ दूर आगे पहुंचकर बंद हो गया था। इसके बाद से माइनर में आज तक पानी नहीं छोड़ा गया। इधर बीच तीन दिनों से हो रही तल्ख धूप के कारण किसानों को गेहूं की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत हुई तो माइनर में पानी ही नहीं है। ऐसे में किसान दिन-रात निजी व सरकारी नलकूपों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ------- म्योहर व घोसिया माइन...