जहानाबाद, नवम्बर 23 -- चुनुकपुर गांव का रहने वाला था मृत युवक मृतक एक बाइक पर पीछे बैठकर बंधुगंज बाजार से जरूरी काम निपटा अपने गांव चुनुकपुर जा रहा था जहानाबाद, नगर संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के बंधुगंज गांव के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय साजन कुमार चुनुकपुर गांव का रहने वाला था। बताया गया है कि मृतक एक बाइक पर पीछे बैठकर बंधुगंज बाजार से जरूरी काम निपटा अपने गांव चुनुकपुर जा रहा था। एनएच 33 पर वह जैसे ही आगे बढ़ा कि एक स्कॉर्पियो से बाइक सवार चकमा खा गया। इस घटना के बाद साजन कुमार जमीन पर जा गिरा। उसके शरीर में अंदरूनी चोट आई और वह मौके पर ही दम तोड़ बैठा। आनन-फानन में परिजन तथा ग्रामीण युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.