गया, जनवरी 3 -- गया-कोडरमा रेलखंड के बंधुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पांच नंबर लाइन के पास नाले का ढक्कन टूटे रहने से यात्रियों की जान जोखिम में है। ट्रेन चढ़ने-उतरने के दौरान रोज यात्री नाले में गिरकर घायल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से अविलंब नाले का ढक्कन बनवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...