गया, नवम्बर 30 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन और गया-रजौली स्टेट हाइवे-70 पर स्थित बंधुआ रेल फाटक है। यहां भीषण जाम के कारण लोग काफी परेशान रहे। रविवार की शाम करीब तीन बजे से पांच बजे तक लोग जाम में फंसते रहे। रेल मार्ग से ट्रेनों को पास कराए जाने के लिए रेल फाटक को बंद कर दिया जाता है। रविवार को भी लगातार कई ट्रेनों के पास किए जाने से कारण रेल फाटक बंद रहने की स्थिति में सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की भीड़ के कारण रेल लाइन पार करने में लोगों को बड़ी फजिहत उठानी पड़ी। रेल फाटक खुलने के बाद रेल लाइन पार करने की होड़ में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके कारण लोग काफी परेशान रहे। जाम की स्थिति को देखते हुए बंधुआ स्टेशन पर कैंप ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के जवानो ने स्थिति को संभाला और धीरे-धीरे वाहनों को पार कराया गया। बंधुआ रेल...