हमीरपुर, जनवरी 20 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सिंचाई विभाग महोबा की हीलाहवाली के चलते बंधी की रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। सिंचाई विभाग अभिलेख तैयार करने के नाम पर समयावधि बढ़ाता जा रहा है। एसडीओ ने गुरुवार तक रिपोर्ट दाखिल करने की बात कही है। एसडीएम सदर केडी शर्मा ने रविवार को सिंचाई विभाग महोबा को निर्देश दिए थे कि वह सोमवार को कस्बे के बस स्टैंड की बंधी की नापजोख करके रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराए। लेकिन सिंचाई विभाग महोबा ने सोमवार को कोई नापजोख नहीं की। यह नापजोख लव जेहाद, धर्मांतरण का दबाव एवं गैंगरेप के आरोपी के इंडिया लॉज को लेकर की जानी थी। सिंचाई विभाग के अनुसार बस स्टैंड के समीप बंधी की चौड़ाई करीब 40 फीट है। जबकि मौके पर बंधी का कोई नामोनिशान नहीं है। इसके ऊपर आलीशान मकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय आदि बने हैं। इनमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.