अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मसूदाबाद चौराहे के पास बुधवार सुबह सफाई कार्य के दौरान बंधा लगाने को लेकर सुकमा कंपनी के कर्मचारियों की एक होटल संचालक व स्टाफ से झड़प हो गई। आरोप है कि संचालक की पत्नी ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद छतों से पथराव कर दिया गया। इसमें हाथ में पत्थर लगने से एक महिला कर्मचारी घायल हो गई। इसके विरोध में सफाई कर्मियों ने थाना बन्नादेवी में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर इनको शांत किया। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मसूदाबाद चौराहे के पास कर्मचारी सफाई का कार्य कर रहे थे। तभी नाला सफाई के दौरान बंधा लगाने लगे। इसे लेकर पास के ही होटल संचालक, उसकी पत्नी व स्टाफ ने विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते आरोपी पक्ष छतों से ...