गुड़गांव, दिसम्बर 28 -- गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट से निकलने वाले जहरीले पानी (लीचेट) से आसपास के गांवों के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अख्तियार किया है। ट्रिब्यूनल ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आदेश दिए हैं कि वह बंधवाड़ी के आसपास लगते गांवों के भूजल की तत्काल जांच करे। जांच में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया या प्रदूषण की पुष्टि हुई तो नगर निगम गुरुग्राम को उन गांवों में अपने खर्च पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना होगा। 16 दिसंबर को हुई सुनवाई के दौरान एनजीटी ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि गुरुग्राम जैसे हाईटेक शहर में जुलाई 2025 से कचरा निस्तारण (वेस्ट प्रोसेसिंग) का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। ट्रिब्यूनल ने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले सात महीनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.