जौनपुर, जुलाई 10 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव निवासी एक युवक के साथ शुक्रवार देर रात बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने का आरोप है। पीड़ित ने करीब आधा दर्जन नामजद और कई अज्ञात लोगों पर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित प्रदीप कुमार सोनकर उर्फ सोनू ने बताया कि वह चार जुलाई की रात करीब नौ बजे केराकत के नया चौराहा स्थित रेस्टोरेंट के पास अपनी कार में बैठे थे। उसी समय शेखजादा निवासी युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि कार का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया और शीशा नीचे करवाकर गाली-गलौज करते हुए प्रदीप को जबरन बाहर खींच लिया गया। फल की दुकान के भीतर लेजाकर उसे लाठी-डंडो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.