बागपत, सितम्बर 28 -- नगर की गुराना रोड पर रहने वाले दो सगे भाईयों को बंधक बनाकर यातनाएं दी थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। नगर की गुराना रोड गली नंबर तीन के रहने वाले दो सगे भाई हिमांशु और दिपांशु गुरुवार की रात मजदूरी कर अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में एक जिम के पास कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को बंधक बनाकर यातनाएं दी। देर रात दोनो किसी तरह बंधन मुक्त होकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। हिमांशु की तहरीर पर पुलिस ने निमित, संदीप, जुनैद व एक अज्ञात को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.