फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में गैंगस्टर जग्गू और उसके भाई चन्नू समेत पांच के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। घटना पंाच साल पुरानी है। जग्गू इस समय जिला जेल में निरुद्ध हैं जबकि उसका भाई चन्नू फरार है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के धीरपुर गांव निवासी रावेंद्र सिंह राठौर ने देवेंद्र यादव उर्फ जग्गू, योगेंद्र यादव उर्फ चन्नू के अलावा आर्यन यादव निवासी लोको कालोनी व पवन कटियार निवासी भोलेपुर के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि उसके छोटे भाईअखंड प्रताप सिंह की हत्या 7 मार्च 2000 को दिन दहाडे़ बद्रीविशाल कालेज के सामने बीच रोड पर गोली मारकर कर दी गयी थी। इसमें एफआईआर भी दर्ज करायी गयी थी। यह मुकदमा छूट गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.