अमरोहा, दिसम्बर 16 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। प्रापर्टी डीलर को बंधक बनाकर सवा लाख रुपये वसूलने के मामले में मुख्य आरोपी दरोगा व उसके एक साथी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि दोनों में से किसी का भी कुछ पता नहीं चल सका है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया था। गौरतलब है कि संभल के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर निवासी नईम जोया-अमरोहा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने प्लॉटिंग करता है। बीती 11 दिसंबर को नईम को फोन कर कुछ लोगों ने प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि आरोपियों में शामिल एसआई, एक पीआरडी जवान समेत तीन लोग नईम को कार में जबरन बैठाकर गजरौला ले गए। वहां पहले से मौजूद एक महिला को दिखाकर उसे दुष्कर्म के झू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.