बलरामपुर, जनवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। बंधक बनाकर नाबालिग लड़की के साथ अनैतिक सम्बन्ध बनाने वाले आरोपी को महराजगंज तराई की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी लालजी यादव को टेढ़वा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि दो जनवरी को थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग लड़की एक जनवरी को शौच के लिए गांव से बाहर गई थी, जिसे जुगली गुरचाही निवासी लालजी यादव ने अवध मांटेसरी स्कूल के दो मंजिले पर ले जाकर बंधक बनाया। और उसके साथ अनैतिक सम्बन्ध भी बनाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। छह जनवरी को मुखविर की सूचना पर पुलिस ने टेढ़वा मोड़ के पास से लालजी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। ...