मुरादाबाद, फरवरी 9 -- उत्तराखंड के फसियापुरा निवासी व्यक्ति ने चार लोगों पर बंधक बनाकर नकदी छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर थाना भगतपुर में चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जगजीत सिंह निवासी फसियापुरा के अनुसार उसने अपनी भूमि का इकरारनामा शराफत हुसैन, अशरफ अली निवासी खजुरिया (रामपुर) तथा फईम निवासी सिविल लाइन (बिजनौर) के साथ किया था। आरोप है कि चार दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपियों ने उसे फोन कर भगतपुर क्षेत्र के नेपा फैक्ट्री के पास बुलाया। वहां आरोपी एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से पहुंचे और रुपये देने के बहाने उसे कार की पिछली सीट पर बैठा लिया। इसके बाद उससे रुपये की मांग करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि रकम लौटाने की बात कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धम...