लखनऊ, मार्च 15 -- सुशांत गोल्फ सिटी में भवन बनाने के लिए नक्शा पास करने पर एलडीए ने रोक लगा दी है। एलडीए के पक्ष में बंधक रखी गई भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण होने से बचाने के लिए ही यह कदम उठाया है। लखनऊ की हाईटेक सिटी अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में भूमि की रजिस्ट्री पर आसानी से एलडीए की ओर से भवन बनाने के लिए मानचित्र की स्वीकृति मिल जाती थी। अंसल के विवाद जब सामने आने लगे तब पता चला कि उसने एलडीए की 411 एकड़ भूमि भी बेच दी है। इसमें से काफी बड़ा हिस्सा कुछ बिल्डरों और संस्थाओं को बेचा है और उसकी रजिस्ट्री भी कर दी है। इस भूमि को अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से हाईटेक टाउनशिप नीति के अनुसार योजना पूर्ण करने के लिए परफार्मेंस गांरटी के रूप में एलडीए के पक्ष में बंधक रखा था। अब एलडीए अपनी इस भूमि को वापस लेने में लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.