रामगढ़, अगस्त 29 -- रामगढ़, अंकित कुमार (शहर प्रतिनिधि)। डाक विभाग डिजिटल इंडिया की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ा है। इसके तहत कर्मी लगातार नई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुए। लेकिन इस बीच पुरानी और पारंपरिक सेवा पीछे छुट रहे। इसका ताजा उदाहरण डाक विभाग की प्रसिद्ध रजिस्ट्री सेवा है। जिसे एक सितंबर से बंद करने का निर्णय लिया गया है। नए आदेश के तहत 148 साल पुरानी रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा अब इतिहास के पन्ने हो जाएंगे। इसके स्थान पर केवल स्पीड पोस्ट सेवा ही उपलब्ध होगी। विभाग का तर्क है कि यह कदम आधुनिकता और तेज सेवाओं की दिशा में उठाया जा रहा है। लेकिन इससे न सिर्फ एक परंपरा का अंत होगा। बल्कि आम लोगों की जेब पर भी सीधा असर पड़ेगा। लोकल स्तर पर रजिस्टर्ड पोस्ट 22 रुपए में होते हैं, जिसके लिए स्पीड पोस्ट में 41 रुपए खर्च करना होगा। दूरी बढ़ने पर रजिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.