प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एक देश-एक रेलवे की तर्ज पर अब एक रेलवे-एक एप व्यवस्था लागू की जा रही है। रेलवे मार्च 2026 से अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए उपयोग होने वाले यूटीएस मोबाइल एप को बंद कर देगा। इसकी जगह 'रेलवन' मोबाइल एप ही देशभर में एकमात्र अधिकृत एप होगा, जिससे अनारक्षित टिकट बुक किए जाएंगे। रेलवे यात्रियों को रेलवन एप से जोड़ने के लिए टिकट बुकिंग पर तीन प्रतिशत किराया छूट भी दे रहा है, जो 14 जनवरी से लागू होगी। यूटीएस एप से मासिक पास बुकिंग का विकल्प पहले ही हटा दिया गया है और अगले कुछ महीनों में एप को पूरी तरह डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवन एप पर अनारक्षित के साथ-साथ आरक्षित टिकट समेत सभी रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...