वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को हरतीरथ, औरंगाबाद तथा पीलीकोठी स्थित कूड़ा घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने हरतीरथ और औरंगाबाद कूड़ा घर को शिफ्ट करने के निर्देश दिए, ताकि इन स्थलों पर पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (पीसीटीएस) स्थापित किया जा सके। वहीं पीलीकोठी ट्रांसफर स्टेशन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम अब तक 27 में से 21 कूड़ा डंपिंग सेंटरों को पूरी तरह विलोपित कर चुका है। इनमें से छह कूड़ा घरों को पिछले डेढ़ वर्ष में बंद किया गया है। पांच स्थानों पर रिफ्यूज कंपैक्टर स्थापित किए गए हैं, जबकि तीन स्थानों को पीसीटीएस में परिवर्तित किया जा चुका है। हरतीरथ और सोनिया रोड (औरंगाबाद) स्थित कूड़ा डंपिंग सेंटरों पर पीसीटीएस या रिफ्यूज कंपैक्टर लगाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.