प्रयागराज, फरवरी 24 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा ग्राम पंचायत के बोधीपुर गांव में लापता युवक का मंगलवार सुबह गांव के ही एक सैलून में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। मृतक के बेटे ने संदिग्ध हालात में हुई मौत की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है। मांडा थानाक्षेत्र के बोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अजय उपाध्याय सोमवार शाम सात बजे घर से हाटा बाजार के लिए निकला था लेकिन, वह पूरी रात नहीं लौटा। परिजन देर रात तक खोजबीन करते रहे। दूसरे दिन मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव के ही राजेश शर्मा ने बताया कि अजय सोमवार शाम उसकी दुकान पर आया था। उसने दुकान के अंदर ही अजय के होने की आशंका व्यक्त की। अजय के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस जब दुकान का ताला खो...