धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद सांसद ढुलू महतो ने संसद के बजट सत्र के दौरान शून्य काल में सिंदरी क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा उठाया। वर्षों से बंद पड़े एफसीआई अस्पताल को पुनर्जीवित कर उसे एम्स स्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में बना कर चालू करने की मांग की। सांसद ने कहा कि सिंदरी स्थित एफसीआई का 205 बेड का विशाल अस्पताल वर्ष 2003 से बंद पड़ा है। लगभग 300 एकड़ भूमि और मजबूत भवन संरचना उपलब्ध होने के बावजूद यह अस्पताल अनुपयोगी बना हुआ है, जबकि कोयलांचल एवं औद्योगिक क्षेत्र की जनता गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों के महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर है। औद्योगिक प्रदूषण, कोयला खनन एवं रासायनिक उद्योगों के प्रभाव के कारण इस क्षेत्र में श्वसन रोग, हृदय रोग, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.