गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह। भारी बारिश की संभावना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत गुरुवार को सरकारी और निजी विद्यालय (कक्षा केजी से 8 तक) बंद रखने का आदेश बुधवार शाम को गिरिडीह डीसी द्वारा जारी किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार अल सुबह से बारिश भी शुरु हो गई थी। स्कूल बंद रहने के बावजूद सरकारी स्कूल के कई बच्चे गुरुवार को बारिश में भींगकर व छाता लेकर गुरुवार सुबह स्कूल पहुंच गए। इसके बाद स्कूलों में ताला लटका देखकर निराश होकर लौट गए। इस बाबत बताया जाता है कि बुधवार शाम को स्कूल बंद रहने का आदेश स्कूल प्रबंधन को व्हाट्सएप के जरिए मिला। स्कूल प्रबंधन द्वारा भी अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप में स्कूल बंद रहने की जानकारी दे दी गई, पर कई ऐसे अभिभावक है जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। वे व्हाट्सग्रुप में नहीं हैं। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.