गिरडीह, फरवरी 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मंडरडीह के पालोखरी बंद पड़े माइंस में अवैध खनन करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध बेंगाबाद थाना में केस दर्ज हुआ है। खनन विभाग के निरीक्षक विश्वनाथ उरांव के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 20/2026 के तहत दर्ज मामले में मंडरडीह के गजेन्द्र गोस्वामी और संजय दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। खनन निरीक्षक द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पालोखरी माइंस के प्लॉट नंबर 1226, रकवा 1.50 एकड़ जमीन पर उक्त दोनों लोगों द्वारा पत्थरों का अवैध खनन कर स्थानीय क्रशरों में इसकी आपूर्ति की जाती थी। खनन विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खनन निरीक्षक द्वारा खनन स्थल की जांच की गई। जांचोंपरांत बंद पड़े माइंस से पत्थर खनन पाया गया। माइंस से किए जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.