बिजनौर, फरवरी 16 -- क्षेत्र के गांव स्याऊ निवासी नसीमा पत्नी एहसान ने बताया कि वह परिवार के साथ 13 फरवरी को जिला अमरोहा में भात देने गए थे। रविवार सुबह मोहल्लेवासियो ने घर के मेन गेट पर लगे ताला टूटने की सूचना दी। जब घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरो ने घर में रखे सोने चांदी आभूषण व 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। दो माह बाद बेटे की शादी है उसकी शादी के लिए सामान इकठ्ठा कर रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...