बिजनौर, जनवरी 27 -- अपना घर बंद कर परिजनों के साथ लग्न रिश्ते में गए एक परिवार के घर में दिन में ही अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर घर में रखी लाखों रुपए की सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। गांव भोजपुर निवासी रवि पुत्र स्व. सुखराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार 25 जनवरी को वह अपने पूरे परिवार के साथ भतीजी काजल के लगन रिश्ता तय करने के लिए गांव नंगली, थाना मंडावर गया था। परिजन घर के अंदर कमरों में व मुख्य द्वार पर ताले लगाकर गए थे। रिश्ता कर जब वह सभी शांम करीब सात बजे वापस घर लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखा तो घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। ऊपर कमरे में रखी सेफ अलमारी का...