वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबा स्थित श्रीराम लक्ष्मीपुरम कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाया। मकान स्वामी के अनुसार 14 लाख के आभूषण तथा 85 हजार नगद चोरों ने उड़ा दिया। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के पंवारा गांव निवासी अमित कृष्ण राय बेलवा बाबा में मकान बनवाकर रहते हैं। वह फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। एक जनवरी को वह परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। दो जनवरी यानी शुक्रवार रात जब वापस लौटे तो मकान का मुख्य ताला टूटा मिला। चोरों ने नगदी जेवर आदि उड़ा दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...