मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में किराये पर रहने वाले अनीस के बंद मकान से चोरों ने साढ़े चार लाख की नकदी और जवेर पार कर दिए। वारदात के दिन अनीस परिवार समेत ईद मनाने गांव चला गया था। 30 मार्च को हुई घटना में पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सेहरिया निवासी अनीस कटघर थाना के पीतल नगरी कच्ची बस्ती में किराये के मकान में रहते हैं। वह एक फर्म में प्राइवेट जॉब करते हैं। अनीस ने बताया कि बीते 30 मार्च 2025 को वह परिवार के साथ ईद मनाने अपने गांव चले गए थे। दो अप्रैल को वहां से वापस लौटे तो घर के ताले टूटे पेड़े थे और अंदर सामान बिखरा था। घर में रखी 4.50 लाख रुपये की नकदी और जेवरात गायब थे। अनीस के अनुसार दो अप्रैल को ही उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। लेकिन पुलिस जांच का आश्वासन देती रही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.