अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के मोहल्ला डोरी नगर में सोमवार की रात चोरों ने बंद मकान से लाखों का माल पार कर दिया। परिवार गांव घूमने एटा गया था। मौका मुआयना कर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला डोरी नगर निवासी दुर्गेश दो दिन पहले परिवार के साथ एटा गए थे। तभी देर रात चोर मैनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखी अलमारी से जेवरात,दस हजार रुपए की नगदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो शक हुआ। उन्होंने घटना की सूचना फोन पर दुर्गेश को दे दी। वह घर पहंुचे तो सामान फैला पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई। चोरी गए सामान की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बंद मकान से चोरी हुई है। जल्द ही घटना का ...