वाराणसी, मार्च 23 -- सेवापुरी, संवाद। कपसेठी थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में कालिका बाजार पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। करीब 20 लाख के गहने लेकर चंपत हो गए। सूचना पर मुंबई से परिवार पहुंचा। गांव के लालजी यादव परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। घर पर ताला बंद रहता है। चोर पीछे के रास्ते घर में घुसे और 2.5 लाख नगद, सोने का मांग टीका, अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, हार, ब्रेसलेट, झुमका, सिक्का, चांदी की करधनी, पैजानी, पायल, ढाई किलो चांदी की सिल्ली समेत अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। पड़ोसी सूबेदार यादव लालजी के मकान की ओर गए तो ताला टूटा देखा। तत्काल इसकी सूचना लालजी के परिजनों को दी। सूचना पर कपसेठी पुलिस पहुंची। मुंबई से लालजी परिवार समेत रविवार दोपहर बाद पहुंचे। थाने पहुंच तहरीर दी। स्थानीय लोगों का कहना...