लखनऊ, नवम्बर 25 -- सरोजिनीनगर। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 25 लाख के जेवर पार कर दिए। घटना के समय गृहस्वामिनी परिवार सहित अपने पैतृक घर प्रतापगढ़ गई थीं। वापस पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगागंज अमौसी निवासी पूनम सिंह के मुताबिक वह 22 नवंबर की शाम पांच बजे गृहजनपद प्रतापगढ़ परिवार सहित गई थीं। इस बीच घर में ताला लगा था। बताया कि 24 नवंबर को वह वापस लौटीं तो घर का ताला टूटा पड़ा है। चोरी की आशंका पर पूनम ने तुरंत सरोजिनी नगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ जब घर में घुसकर गईं तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारी व लाकर में रखे सभी जेवरात चोरी हो चुके थे। पूनम सिंह के अनुसार चोरों ने उनके घर से करीब 25 लाख रुपए के जेवर चोरी कर ले गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर सरोजिनीनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.