हापुड़, दिसम्बर 13 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में बुधवार की रात बंद मकान से लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी के पुलिस ने मकान स्वामी के दो सगे भाईयों समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। गांव उपैड़ा निवासी अनिल कुमार ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मकान का ताला लगाकर वह अपनी पत्नी प्रीति, पुत्र उत्कर्ष व पुत्री रितिका के साथ अपनी ससुराल जिला मेरठ थाना मवाना क्षेत्र के गांव सांघन गए थे। जहां उनके साले के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। शुक्रवार की सुबह करीब सवा नौ बजे वह परिवार के साथ वापस अपने मकान पर पहुंचे। इस दौरान उनके मकान का मुख्य दरवाजा खुला और टूटा हुआ ताला नीचे पड़ा था। मकान के अंदर जाकर देखा तो सभी क...