हापुड़, मई 27 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एलएन रोड पर भीमनगर में बंद पड़े मकान से लाखों रुपये की नगदी और आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। एलएन रोड भीमनगर निवासी सुनील कुमार ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 24 मई को वह अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर सुभाष नगर स्थित दूसरे घर गया था। रात में किसी समय चोर मकान सीढ़ी की मदद से प्रथम मंजिल पर चढ़ गए और घर में में प्रवेश कर गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर 2.65 लाख रुपये, सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रयास है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.