आजमगढ़, सितम्बर 24 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बागपुर गांव में बंद मकान में बुधवार की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। बेटे ने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिंक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थाना क्षेत्र के बागपुर गांव निवासी 35 वर्षीया इंदू प्रजापति पत्नी महेश प्रजापति का घर गांव के बाहर है। उसका पति से विवाद चलता था। उसके दो बेटे हैं। एक ननिहाल में दूसरा बुआ के घर रहता है। इंदू प्रजापति ठेकमा सीएचसी के पास एक समूह की कैंटीन में काम करती थी। चार-पांच दिन पूर्व पति उससे मिलने के लिए कैंटीन गया था। इसके बाद वह पति के साथ घर आई थी। करीब चार दिन से घर में बाहर से ताला लगा था। उसका पति भी घर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.