बलिया, अक्टूबर 12 -- बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के देवडीह गांव में सेवानिवृत्त कर्मचारी के बंद मकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर लाखों के गहने, कपड़ा, बर्तन और अन्य सामान चुरा लिया है। घटना की जानकारी शनिवार की देर रात लखनऊ से घर लौटने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोजगार दफ्तर के सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश दत्त तिवारी घर में ताला बंद कर एक सप्ताह से लखनऊ गये थे। मकान में छत के सहारे घुसे चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर में रखा बक्सा, अलमारी, तोड़कर सभी सामान चुरा ले गए। पीड़ित के अनुसार चोर लगभग बीस हजार रूपया नगद भी चुरा ले गये हैं। दो अटैची कपड़ा भी ले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.