कन्नौज, जनवरी 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के सकरावा रोड पर आंबेडकनगर में बंद पड़े मकान के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। दोपहर बाद घर लौटे परिजनों ने जब मकान के ताले टूटे पड़े देखे, तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। सकरावा थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी अजीत सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह का सकरावा रोड पर आंबेडकरनगर में मकान है। वह अपने परिवार के साथ यहीं रह रहे हैं। पांच दिन पहले उनकी पत्नी दवा लेने राय बरेली अपने बेटे के पास चली गई। घर में ताला पड़ा था। अजीत के तीन बेटे और एक बेटी है। बेटे बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पांच जनवरी को उनकी पत्नी रायबरेली बड़े बेटे अश्वनी के पास दवा लेने चली गई, जबकि अजीत सिंह अपनी बेटी के साथ उसी दिन गांव चले गए थे। 10 जनवरी शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.